आचरण का दोषी पाये जाने पर बार एसोसिएशन करेगी कार्यवाही

आचरण का दोषी पाये जाने पर बार एसोसिएशन करेगी कार्यवाही
   मथुरा । न्यायालय परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए बार एसोसिएशन मथुरा ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है, एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एडवोकेट के निर्देश पर कोर्ट परिसर में नशाखोरी और अभद्र आचरण करने वालों के खिलाफ अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है ।


   बार एसोसिएशन के संज्ञान में आया कि कुछ असामाजिक तत्व न्यायालय परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन कर अनुशासनहीनता फैलाते हैं, इससे न केवल आमजन में गलत संदेश जाता है, बल्कि न्यायालय व बार एसोसिएशन की छवि भी धूमिल होती है, एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या अधिवक्ता कार्य समय के दौरान नशा करता हुआ पकड़ा जाता है अथवा नशे की हालत में न्यायालय परिसर में घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही दोषी अधिवक्ता को बार एसोसिएशन मथुरा की स्थायी सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित भी किया जा सकता है ।
   इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर में अनुशासन और मर्यादा सर्वाेपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह कदम कोर्ट परिसर में सुरक्षित, सभ्य और गरिमामय वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है, गौरतलब है कि यह आदेश 24 फरवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1455397
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.