थाना सुरीर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, चोरी की बाइक व चाकू बरामद
थाना सुरीर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, चोरी की बाइक व चाकू बरामद
मथुरा । थाना सुरीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है ।
.jpg)
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को रात करीब 1:29 बजे खैर टटीगांव रोड स्थित ग्राम बेरा तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ टीटू निवासी नई बस्ती खैर थाना खैर जनपद अलीगढ़ और नारायन उर्फ लाला निवासी बेरा थाना सुरीर को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ, इस संबंध में थाना सुरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विनीत दांगी, उपनिरीक्षक मानकचंद शर्मा तथा हेड कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे ।







.jpeg)







